उत्तराखंडदेहरादून

बैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा

देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में दो पक्षों में आपसी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों को अंजाम देकर  आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा।
गौर हो कि सहसपुर पुलिस स्टेशन के बैरागीवाला में हिंसक झड़प की घटना के बाद रविवार सुबह कुछ लोगों ने हमलावरों के घरों के आसपास आगजनी और पत्थरबाजी की। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी में कुछ चोटिल हुए हैं। वहीं मामले में अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की हई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुई है। वहीं प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button